गुरुग्राम: एरोबिक्स नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की टीम चयनित 

Share

गुरुग्राम: एरोबिक्स नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की टीम चयनित 

-सभी आयु वर्ग में 25 लडक़े-लड़कियों का किया गया चयन

-10 जनवरी से 14 जनवरी 2025 तक जम्मू में होगी चैंपियनशिप

गुरुग्राम, 23 दिसंबर (हि.स.)। हरियाणा जिम्नास्टिक संगठन के द्वारा एरोबिक्स नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप के लिए लडक़े-लड़कियों का ट्रायल करके टीम का चयन किया गया। ट्रायल के लिए हरियाणा स्टाइल प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न जिलों के लगभग 50 लडक़ों व लड़कियों ने हिस्सा लिया। द स्पोट्र्स प्लैनेट्स जिम्नास्टिक एकेडमी सेक्टर-66 में हुए ट्रायल के दौरान 25 लडक़े-लड़कियों की टीम चयनित की गई।

यह ट्रायल प्रतियोगिता हरियाणा जिम्नास्टिक संगठन के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू के दिशा-निर्देश अनुसार, हरियाणा जिम्नास्टिक के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व उपनिदेशक खेल परसराम की देख-रेख में संपन्न हुई। हरियाणा जिम्नास्टिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा विधायक द्वारा सभी चयनित खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी गई। मुकेश शर्मा द्वारा खिलाडिय़ों को यह भी आश्वासन दिया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा के जिम्नास्टिक खिलाडिय़ों द्वारा मेडल जीतने पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। चैंपियनशिप के लिए ट्रायल प्रतियोगिता जिम्नास्टिक के अनुभवी जजों के द्वारा करवाई गई। इसमें मुख्य तौर पर अंतरराष्ट्रीय एरोबिक्स जिम्नास्टिक के जज अनूप गौरांग, और एरोबिक जज प्रियंका, नरेंद्र, शिवानी व अभिषेक शामिल रहे। इस अवसर पर हरियाणा जिम्नास्टिक के कई प्रशिक्षक व ऑफिशल्स देवेंद्र सिंह, सविता लंबा, सपना अदलखा, बलराम, आकाश चौधरी, मोहित, कपिल आदि मौजूद रहे उपस्थित रहे।