संगठित होकर जनजाति समाज को सशक्त करने की आवश्यकता है: मुसाफिर विश्वकर्मा
खूंटी, 26 दिसंबर (हि.स.)। वनवासी कल्याण केंद्र के तत्वावधान में संघ भवन में गुरुवार को कल्याण आश्रम का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता की तस्वीर पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत के श्रद्धा जागरण प्रमुख मुसाफिर विश्वकर्मा ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा जनजाति संगठन वनवासी कल्याण आश्रम है, जो जनजातियों के बीच में कार्यरत है। कल्याण आश्रम के 14 आयाम के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को राष्ट्रहित में कार्यरत है। इस कार्यक्रम को जनजातियों में परंपरा रूढ़िवादिता को सुरक्षित तथा संरक्षण करते हुए राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाने में लगे है। आज प्रखर और संगठित होकर जनजाति समाज को सशक्त करने की आवश्यकता है। तभी उनकी संस्कृति और सभ्यता बचेगी।
मौके पर जिला अध्यक्ष नौरी पूर्ति, नगर अध्यक्ष गौरा कुमारी देवी, जिला महामंत्री योगेश मिश्र, नगर अध्यक्ष जयप्रकाश भगत, प्रदीप कुमार गुप्ता, संच प्रमुख लक्ष्मी नारायण नाग आदि उपस्थित थे।
फोटो1
—————