तेज रफ्तार बाइक से गिरकर युवक की मौत
जगदलपुर, 29 नवंबर (हि.स.)। जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बुरुंगपाल-मावलीभाटा के बीच आज शुक्रवार सुबह 11 बजे एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक असंतुलित हाेकर गिर गया। दुर्घटना के बाद घायल को उपचार के लिए मेकाॅज लाया गया, जहां उपचार के दाैरान उसकी मौत हो गई, घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ओड़ियापाल निवासी जयलाल 35 वर्ष अपने साथियों के साथ गुरुवार को कोड़ेनार क्षेत्र में नाट कार्यक्रम में शामिल हाेने के लिए आया हुआ था। आज शुक्रवार सुबह अपने मोटर साइकिल में सवार होकर निकल गया, जबकि बाकी के साथी नहाने में व्यस्त थे, जयलाल जैसे ही अपने मोटर साइकिल से बुरुंगपाल-मावलीभाटा के बीच असंतुलित हाेकर गिर गया, जिसके बाद आस-पास के लोगों ने घायल को तोकापाल स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाॅज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
—————