ताइक्वांडो चैंपियनशिप में छात्रा अनायशा भगत ने हासिल किया पदक

Share

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में छात्रा अनायशा भगत ने हासिल किया पदक

आरएस पुरा, 19 नवंबर (हि.स.)। जम्मू में आयोजित हुई 27वीं जिला जम्मू ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024-25 में सब जूनियर वर्ग में दिल्ली ग्लोबल पब्लिक स्कूल आरएस पुरा की दूसरी कक्षा की छात्रा अनायशा भगत पुत्री राहुल भगत ने कांस्य पदक जीत कर स्कूल तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

वहीं स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पद हासिल करने वाली नन्हीं छात्रा अनायशा भगत को स्कूल प्रबंधन की तरफ से मंगलवार को सम्मानित किया गया और हौंसला बढ़ाया गया। बताते चलें कि नन्हीं छात्रा अनायशा भगत की तरफ से पहले भी इस तरह की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जा चुका है और स्कूल के लिए मेडल हासिल किए हैं और हाल ही में संपन्न हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी अनायशा ने मेडल हासिल कर स्कूल तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।