मतदान करें और गरुड़ आई हॉस्पिटल में कराएं निशुल्क आंखों की जांच 

Share

मतदान करें और गरुड़ आई हॉस्पिटल में कराएं निशुल्क आंखों की जांच 

रांची, 11 नवम्बर ( हि.स.)। रांची के पुंदाग रोड स्थित गरुड़ आई हॉस्पिटल ने मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए निःशुल्क आंख की जांच करने का ऑफर दिया है। अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि मतदान दिवस के दिन झारखंड का कोई भी मतदाता अपनी आंखों का निःशुल्क जांच करवा सकता है। इसके लिए मतदाता को अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखानी होगी। इसके बाद उनकी आंखों की जांच निःशुल्क सुनिश्चित हो पायेगी।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि यह पहल चुनाव प्रक्रिया में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए भी की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि यह एक समाजसेवा की पहल है, जो लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समझने और समाधान प्रदान करने के साथ-साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रेरित करेगी।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को है।

—————