भतीजी की शादी कार्यक्रम में फूफा को आया हार्ट अटैक, मौत

Share

भतीजी की शादी कार्यक्रम में फूफा को आया हार्ट अटैक, मौत

जालौन, 24 नवंबर (हि.स.)। आटा गांव में रविवार को राम प्रकाश के यहां उसकी पुत्री रिंकी की शादी थी। खाने का कार्यक्रम चल रहा था। शादी में रिंकी के फूफा एरच जिला झांसी निवासी 42 वर्षीय बालकराम भी आए हुए थे। अपराह्न 4 बजे के दौरान वह बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान उनको अटैक पड़ गया। वह कुर्सी से नीचे गिर गए। इसके बाद शादी वाले घर में अफरा तफरी मच गई। घर के लोग तुरंत इलाज के लिए उन्हें मेडिकल काॅलेज लाए, जहां पर उनको डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जब उनकी मौत की सूचना शादी समारोह में शामिल लोगों को हुई तो पूरा माहौल गमगीन हो गया है। शांतिपूर्ण तरीके से शादी की रस्में पूरी की गईं। सूचना के बाद थाना प्रभारी अजय सिंह ने इंस्पेक्टर को भेजकर शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

—————