मतदान से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिया गया मतगणना का प्रशिक्षण

Share

मतदान से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिया गया मतगणना का प्रशिक्षण

खूटी, 21 नवंबर (हि.स.)। लॉयला इंटर कॉलेज खूंटी में 23 नवंबर को होने वाली मतगणना को लेकर प्रतिनियुक्त काउंटिंग असिस्टेंट, काउंटिंग सुपरवाइजर और काउंटिंग माइक्रो आब्जर्वर को मतों की गिनती का गहन प्रशिक्षण दिया गया। तीन घंटे तक चले कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर ने मतगणना प्रक्रिया से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई। साथ हीं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना को लेकर जारी सभी एसओपी के संबंध में भी प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और कर्मियों को 23 नवंबर को होने वाली मतगणना के दिन ससमय मतगणना केंद्र पर उपस्थित एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी एसओपी का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि मतगणना की प्रक्रिया को सुगम, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है, सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी अच्छा से प्रशिक्षण प्राप्त करें।

ज्ञात हो कि 13 नवंबर को खूंटी और तोरपा विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान के पश्चात बिरसा कॉलेज खूंटी में बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित इवीएम एवं पोस्टल बैलेट को रखा गया है। 23 नवंबर को मतगणना की तिथि निर्धारित है। जिला निर्वाचन कोषांग की ओर से बिरसा कॉलेज में मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। खूंटी और तोरपा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 20-20 टेबल इवीएम के लिए और 11-11 टेबल पोस्टल बैलेट के लिए लगाये गये हैं।

—————