फतेहाबाद : ठगों ने दो युवतियों को लगाई हजारों की चपत, केस दर्ज

Share

फतेहाबाद : ठगों ने दो युवतियों को लगाई हजारों की चपत, केस दर्ज

फतेहाबाद, 14 नवंबर (हि.स.)। जिले में रतिया व जाखल क्षेत्र में दो महिलाएं ठगी का शिकार हो गई। दोनों मामलों में गुरुवार को सम्बंधित थानों में एफआईआर दर्ज की गई है। रतिया पुलिस को दी शिकायत में रतिया की ढाणी कंवलगढ़ निवासी महिला राज रानी ने कहा है कि कुछ दिन पूर्व उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया।

उसने कहा कि वह मनोज बोल रहा है। उसने उसके पति को 3500 रुपये देने है और उसके पति का फोन बंद आ रहा है। उसके पति ने यह रुपये उसके नंबर पर डालने को कहा है। इसके बाद उसने 3500 रुपये गुगल पे करने की बात कही। महिला ने कहा कि इस पर उसने कहा कि पैसों का मैसेज तो आया है लेकिन खाते में पैसे नहीं आए। इस पर उसने पैसे वापस भेजने को कहा। फोन करने वाले ने उसे एक स्कैनर भेजा और कहा कि इस पर वह पैसे वापस डाल दें। इस तरह उक्त युवक ने उसे बातों में फंसाकर उससे 9 हजार रुपये ऐंठ लिए। जब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने इस बारे पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।

दूसरी तरफ जाखल की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में गांव सिधानी निवासी प्रकाश चन्द्र ने कहा है कि उसकी लडक़ी सोनिया बरनाला में काम करती है। दीवाली की छुट्टियों पर वह घर आई हुई थी। गत दिवस सोनिया के पास फोन आया। फोन करने वाले ने उससे कहा कि उसने उसके पापा के कहने पर 12 हजार की जगह गलती से उसे 20 हाजर रुपये भेज दिए है। वह 8 हजार रुपये वापस उसके पास ट्रांसफर कर दे। इसके बाद सोनिया ने मैसेज देखकर 20 हजार डालने चाहे तो इसी दौरान उसके पास दूसरा मैसेज आया जिसमें उसके पास 25 हजार रुपये आए दर्शाये गए थे। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने उसे फोन कर यह पैसे वापस डालने को कहा। प्रकाश चन्द्र ने कहा कि इसके बाद उसकी लडक़ी ने मैसेज देखकर 38 हजार रुपये वापस ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने फोन कर 4500 रुपये ओर डालने को कहा ताकि उसका हिसाब क्लीयर हो सके। इस पर उसकी लडक़ी को अपने साथ फ्रॉड का शक हुआ। जब उसने अपना बैंक अकाउंट चैक किया तो पता चला तो उसके खाते में कोई पैसा नहीं आया था जबकि उसके खाते से 38 हजार रुपये चले गए थे। जब उसे इसका पता चला तो उसने इस बारे ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई।