फतेहाबाद : साइबर ठगों ने महिला के बैंक खाते से हजारों रुपये निकाले, केस दर्ज 

Share

फतेहाबाद : साइबर ठगों ने महिला के बैंक खाते से हजारों रुपये निकाले, केस दर्ज 

फतेहाबाद, 15 नवंबर (हि.स.)। साइबर ठगों ने टोहाना के गांव ललौदा निवासी एक महिला के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर हजारों की राशि निकाल ली। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव ललौदा निवासी कुलवंत कौर ने कहा है कि उसका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया टोहाना में खाता है। गत दिवस जब वह घर पर थी तो उसी दौरान उसके खाते से 35 हजार रुपये कट गए। जब उसने मैसेज देखा तो उसे अपने साथ धोखाधड़ी का पता चला। इस पर जब उसने बैंक जाकर अपना खाता चैक करवाया तो उसे पता चला कि अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी से उसके खाते से 35 हजार रुपये निकाल लिए है। इस पर महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में टोहाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।