शासकीय योजनाओं के जागरुकता हेतु सेल्फी पॉइंट स्थापित
नारायणपुर, 27 नवंबर (हि.स.)। जिला मुख्यालय के बंगलापारा के शासकीय उचित मूल्य की दुकान में शासन के निर्देशानुसार लोगों को शासकीय योजनाओं और सेवाओं के प्रति जागरूक करने और उनके साथ संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से एक सेल्फी पॉइंट स्थापित किया गया है। सेल्फी पॉइंट पर आने वाले लोग तस्वीरें लेकर अपने अनुभव सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं, जिससे योजनाओं के प्रति लाेगाें में जागरुकता बढ़ेगी। यह सेल्फी पॉइंट खास तौर पर स्थानीय निवासियों को आकर्षित करने और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में उनकी भागीदारी को बढ़ाने के लिए बनाया गया है। इस पहल को क्षेत्रवासियों द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इससे मोदी सरकार ने देश के नागरिकों के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए अगले 5 वर्षों तक 80 करोड़ लाभार्थियों को हर महीने निःशुल्क राशन उपलब्ध कराने की गारंटी दी है। इस योजना का उद्देश्य देश में पोषित समाज का निर्माण करना और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करना है।
—————