राजद नेता राजेश यादव का निधन, पार्टी में शोक 

Share

राजद नेता राजेश यादव का निधन, पार्टी में शोक 

रांची, 19 नवम्बर (हि.स.)। झारखंड में वरिष्ठ राजद नेता राजेश यादव का निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार देर रात रांची के सेवा सदन अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पार्टी में शोक व्याप्त है।

राजद के महासचिव कैलाश यादव ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से राजद को अपूरणीय क्षति हुई है। राजेश यादव, जो कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के करीबी सहयोगी माने जाते थे। उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ। इस दुखद घटना से कुछ ही समय पहले राजेश यादव ने अपने बेटे विशु विशाल को खो दिया था, जिनका निधन पिछले साल हुआ था। उनके निधन से राजद और उनके समर्थकों में गहरी शोकसंतप्त की भावना है।

—————