उपायुक्त ने किया कोषांगों का गठन, शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर 

Share

उपायुक्त ने किया कोषांगों का गठन, शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर 

रांची, 26 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद् के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह को लेकर, उपायुक्त रांची, वरुण रंजन ने कोषांगों का गठन कर पदाधिकारी एवं सहयोगी पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सभी आवश्यक तैयारी ससमय पूरा करने का निर्देश भी दिया गया।

इस बैठक में जिला के तमाम आला अधिकारी व पदाधिकारी उपस्थित थे। 28 नवम्बर को होने वाले कार्यक्रम की व्यापकता को देखते हुए कार्यक्रम के सफल एवं सुचारू रूप से आयोजन के लिए समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित सभागार में आवश्यक बैठक हुई।

—————