खूंटी के डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मी रवाना

Share

खूंटी के डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मी रवाना

खूंटी, 12 नवम्बर (हि.स.)। खूंटी के बिरसा कॉलेज स्टेडियम में डिस्पैच सेंटर से मंगलवार को सभी मतदानकर्मियों को रवाना किया गया। उपायुक्त ने कई मतदान कर्मियों को माला पहनाकर रवाना किया। खूंटी और तोरपा विधानसभा के सभी मतदानकर्मियों को इवीएम और वीवीपैट के साथ सुरक्षाकर्मियों को भी रवाना किया गया।

खूंटी विधानसभा क्षेत्र के 297 और 59 तोरपा के 252 मतदान केंद्रों पर 13 नवम्बर को वोट डाले जाएंगे। डिस्पैच सेंटर में मतदान कर्मी, पार्टी मिलान एवं मतदान सामग्री प्राप्त कर पूर्व निर्धारित कलस्टर के लिए रवाना किए गए। खूंटी जिले अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्र सघन जंगल पहाड़ और सुदूरवर्ती इलाकों में अवस्थित हैं। दूरस्थ इलाकों में स्थित मतदान केंद्रों में मतदानकर्मियों के लिए कलस्टर में सभी आवश्यक सुविधाएं बहाल की गई हैं।

मतदान सामग्रियों का मिलान कर मतदानकर्मियों को कलस्टर के लिए विभिन्न वाहनों में रवाना किया गया। मतदानकर्मियों के साथ ही सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी भी विधानसभा के सभी मतदानकेंद्रों में निर्धारित की गई है। जिले के सुदूरवर्ती इलाकों में भी मतदानकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को कोई परेशानी न हो, इसे लेकर जिला निर्वाचन कोषांग पूर्व में ही बैठकें आयोजित कर मतदान की सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

—————