उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान शुरू किया
नई दिल्ली, 28 नवंबर (हि.स.)। भारतीय रेल के दिल्ली मंडल ने विभिन्न निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के सहयोग से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (जीवन प्रमाण) बनाने के कार्य को बढ़ावा देने और सुविधा प्रदान करने के लिए एक पहल की है। इसके लिए विभिन्न स्टेशनों पर शिविरों का आयोजन किया गया है और पेंशनरों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने के लिए जागरुक किया जा रहा है।
दिल्ली मंडल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी अजय माइकल के अनुसार लेखा और कार्मिक विभाग ने अपने पेंशनरों की सुविधा सुनिश्चित करने और भारत सरकार की डिजिटल इंडिया पहल के अनुरूप यह पहल की है। इस अभियान का लक्ष्य सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों को उनके जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है।
—————