स्कूली छात्रों की अपार आईडी अपडेटशन करना जरूरी : राज्य परियोजना निदेशक

Share

स्कूली छात्रों की अपार आईडी अपडेटशन करना जरूरी : राज्य परियोजना निदेशक

जयपुर, 18 नवंबर (हि.स.)। डॉ.राधाकृष्णन शिक्षा संकुल में सोमवार को यू-डाइस के अंतर्गत अपार आईडी जनरेट करने के लिए एक ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन हुआ।

इसकी अध्यक्षता करते हुए राज्य परियोजना निदेशक राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् अविचल चतुर्वेदी ने ट्रेनिंग में उपस्थित निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियों से यू-डाइस एवं अपार संबंधी कार्यों को शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही, अपार आईडी और यू-डाइस डेटा अपडेशन एवं तरीकों की जानकारी भी दी गई और डेटा अपडेशन में आ रही समस्याओं के निदान के सुझाव भी दिए गए। इस अवसर पर उपायुक्त मोनिका बलारा एवं जयपुर के सभी निजी विद्यालयों के प्रतिनिधि सहित राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे।

—————