नक्सलियों ने पीएलजीए सदस्य माड़वी जोगा के मारे जाने की पुष्टि कर दो निर्दोषों की हत्या का लगाया आरोप

Share

नक्सलियों ने पीएलजीए सदस्य माड़वी जोगा के मारे जाने की पुष्टि कर दो निर्दोषों की हत्या का लगाया आरोप

बीजापुर, 13 नवंबर (हि.स.)। जिले के रेखापल्ली-कोमठपल्ली में बीते दिनों हुई मुठभेड़ में नक्सलियों ने पीएलजीए सदस्य माड़वी जोगा के मारे जाने की पुष्टि करते हुए दो ग्रामीणों तूमीरगुड़ा के पोड़ियम हिड़मा व रेखापल्ली के कुंजाम जोगा की हत्या करने का आरोप लगाया है। नक्सलियों की दक्षिण बस्तर डिवीजनल कमेटी के सचिव गंगा के हवाले से मंगलवार शाम जारी प्रेस नोट में नक्सलियों ने कहा कि बीजापुर जिले में हुई मुठभेड़ में नक्सलियों ने पीएलजीए सदस्य माड़वी जोगा को मारा है। वहीं जो दो अज्ञात नक्सली बताए जा रहे हैं, वे निर्दोष ग्रामीण तूमीरगुड़ा के पोड़ियम हिड़मा व रेखापल्ली के कुंजाम जोगा की मौत हो गई। इसके साथ ही कई ग्रामीणों के साथ मारपीट का आरोप भी लगाया है।

उल्लेखनीय है कि बीजापुर जिले के रेखापल्ली-कोमठपल्ली जंगल में 8 नवंबर शुक्रवार काे हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलाें ने 3 वर्दीधारी नक्सलियों काे ढेर कर दिया था। जिनके शव बरामद कर जवान सुरक्षित लाैटने के बाद पुलिस ने बीजापुर में आयाेजित प्रेस वार्ता में बताया था कि रेखापल्ली- कोमठपल्ली मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली है, इसमें 8 लाख रुपये का डीव्हीसीएम रैंक का इनामी नक्सली प्लाटून नंबर 10 का कमांडर जोगा माड़वी मारा गया है, जिसकी पुष्टि नक्सलियाें ने की है। वहीं पुलिस ने मारे गये अन्य 2 नक्सलियाें की शिनाख्त करना बताया था। जिसे नक्सलियाें द्वारा जारी प्रेस नाेट में निर्दोष ग्रामीण बताकर तूमीरगुड़ा के पोड़ियम हिड़मा व रेखापल्ली के कुंजाम जोगा के रूप में शिनाख्त की है।

—————