मैजर शैतानसिंह बलिदान दिवस : शहादत को श्रद्धा से किया नमन, राजकीय व सैन्य समारोह आयोजित
जोधपुर, 18 नवम्बर (हि.स.)। परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतानसिंह के 62वें बलिदान दिवस पर सोमवार सुबह पावटा सर्किल पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सेना सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, उनके परिजनों और शहरवासियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जोधपुर कर्नल दलीप सिंह खंगारोत ने बताया कि 1962 के भारत-चीन युद्ध में शौर्य व वीरता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह का 62वां बलिदान दिवस सोमवार को पावटा स्थित परमवीर सर्किल स्थित मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा के समक्ष राजकीय व सैन्य समारोह के रूप मेंं आयोजित हुआ। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। यहां उनकी प्रतिमा पर प्रति वर्ष उनके बलिदान दिवस पर सेना की तरफ से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है। इस दौरान श्रद्धंाजलि समारोह में सेना के अधिकारी, गौरव सैनिक, पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी, गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल व परमवीर मेजर शैतान सिंह के पुत्र नरपत सिंह भाटी, ब्रिगेडियर प्रीतम, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डीएस खंगारोत, कर्नल वेर्टन अमृत कुलकर्णी, सेवानिवृत्ति ब्रिगेडियर महेंद्र सिंह जोधा, कर्नल एनएस भाटी, कर्नल भंवर सिंह, कर्नल जयदेव सिंह राठौड़, कमांडर गायड सिंह इंदा, कैप्टन उम्मेद सिंह राठौड़, कैप्टन जसवंत सिंह चंपावत, कैप्टन कोजाराम मेघवाल, बस्तीराम सुथार, सूबेदार मूल सिंह, नायक सूबेदार शैतान राम सेन, जेठाराम सुथार, सूबेदार टिकुराम चौधरी, सार्जेंट चंद्रराम विश्नोई, अमर सिंह, सैनिक कल्याण कार्यालय के सुरेश शर्मा, स्वरूप राम सहित अनेक पूर्व सैन्य अधिकारियों व गौरव सेनानियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा, दलपत सिंह खींची, राजेन्द्र सिंह लीलियां, श्रवण सिंह राठौड़, उम्मेद सिंह डाबड़ी, रणजीत सिंह ज्याणी, चौपासनी विद्यालय के शारीरिक शिक्षक हितेंद्र सिंह बुचेटी, सवाई सिंह कुई, सुरेंद्र सिंह राठौड़, हनुमान सिंह शेखावत, हनवन्त हॉस्टल के वार्डन सूबेदार मदन सिंह सहित अनेक नागरिको ने पुष्पांजलि अर्पित कर परमवीर को श्रद्धांजलि दी। केसरिया साफा बांधे हुए चौपासनी विद्यालय के छात्र, महाराजा हनवन्त सैनिक स्कूल चौपासनी के यूनिफॉर्म पहने छात्रों ने अपने विद्यालय के पूर्व छात्र परम वीर मेजर शैतान सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर हनवन्तत हॉस्टल के छात्रों ने भी परमवीर मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए।