डमटाल के छन्नी में घर से चिट्टा और नगदी बरामद, दो भाई गिरफ्तार

Share

डमटाल के छन्नी में घर से चिट्टा और नगदी बरामद, दो भाई गिरफ्तार

धर्मशाला, 15 नवंबर (हि.स.)।पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाये गये अभियान के चलते पुलिस थाना डमटाल के तहत छन्नी में नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही अमल करते हुए 91.04 ग्राम चिट्टा और 38 हजार की नगदी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में भारत उर्फ तम्मा पुत्र सेठा राम व इसके छोटे भाई खन्ना पुत्र सेठा राम निवासी गांव व डाकखाना छन्नी तहसील इन्दौरा जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया है।

एसपी पुलिस जिला नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि यह कार्रवाई आरोपितों के रिहायशी मकान में छापामारी के दौरान अंजाम दी गई। पुलिस को इस दौरान उनके घर से 91.4 ग्राम हीरोईन/चिटटा व 38 हजार रुपये नगद बरामद करने में सफलता मिली है। जिस पर उपरोक्त आरोपितों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ़ थाना डमटाल में मामला दर्ज किया गया है। उपरोक्त मामले में नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है। उन्होंने कहा किबभविष्य मे भी जिला पुलिस नूरपुर का नशे के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।

पहले भी दो बार चिट्टे के साथ पकड़े जा चुके हैं दोनों भाई

चिट्टे के साथ पकड़े गए दोनों आरोपित अभ्यस्थ अपराधी हैं। इससे पूर्व भी दोनों के खिलाफ चिट्टे के मामले दर्ज हैं। विभिन्न थानों में दोनों के खिलाफ मामले दर्ज हैं तथा फिलहाल जमानत पर थे।