राज्यपाल ने गुरू नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर प्रदेशवासियों को दी बधाई 

Share

राज्यपाल ने गुरू नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर प्रदेशवासियों को दी बधाई 

रांची, 15 नवम्बर (हि. स.)। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरू नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को रांची के पीपी कंपाउंड स्थित गुरू नानक हाई सेकेंडरी स्कूल में जाकर मत्था टेका। राज्यपाल ने वहां कीर्तन कार्यक्रम में भाग लिया और गुरुबाणी का श्रवण किया। राज्यपाल ने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से भेंट की और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर गुरू नानक देव जी के संदेशों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

—————