भाजपा नेता सिमोन मालतो ने झामुमो का दामन थामा

Share

भाजपा नेता सिमोन मालतो ने झामुमो का दामन थामा

रांची, 06 नवम्बर ( हि.स.)। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले संताल परगना स्थित बरहेट के भाजपा नेता सिमोन मालतो ने बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया। कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में सिमोन मालतो समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हुए। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सिमोन मालतो एवं उनके समर्थकों को झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कराई।

—————