बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक चित्रकोट में 18 नवम्बर को

Share

बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक चित्रकोट में 18 नवम्बर को

जगदलपुर, 16 नवंबर (हि.स.)। जिले के अनुभाग लोहण्डीगुडा के ग्राम चित्रकोट में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक 18 नवम्बर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव सय की अध्यक्षता में किया जाएगा। भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली प्राधिकरण की बैठक काे लेकर आज शनिवार काे कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस. और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने चित्रकोट जलप्रपात स्थल पर 18 नवम्बर को आयोजित की जाने वाली बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक के तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पूर्व सुनिश्चित किए जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। विदित हाे कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्राधिकरण की बैठक काे लेकर कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) लोहण्डीगुड़ा द्वारा जारी आदेश के तहत चित्रकोट जलप्रपात को आम जनता और पर्यटकों के लिए 17 से 18 नवंबर तक बंद रहेगा ।

—————