फतेहाबाद : बस के टाइम मिस करने से गुस्साए लोगों ने किया हंगामा
फतेहाबाद, 18 नवंबर (हि.स.)। जिले के शहर रतिया से लधुवास रूट पर सुबह व दोपहर के समय लुठेरा गांव में प्राइवेट बस का टाइम जानबूझकर मिस कर देने से गुस्साए गांव वासियों ने सोमवार दोपहर बाद बस का घेराव कर रोष जताया। सरपंच जसविंदर सिंह ने बताया कि सुबह 7 व दोपहर 1 बजे वाला टाइम जानबूझ कर मिस किया जा रहा है। ड्राइवर बस को निर्धारित रूट पर न लाकर बलियाला वाले रूट से ले जाता है जिस कारण पढऩे वाले बच्चो का ज्यादा दिक्कत आती है। बच्चों को पैदल ब्राहमणवाला से जाकर बसों पर चढऩा पड़ता है जिस कारण स्कूल लेट हो जाते है। जसविन्द्र सिह सरपंच ने बस मालिक से बात की तो उसने विश्वास दिलाया कि उसे इस बारे में जानकारी नहीं है। अगर आगे से ड्राइवर बस को वाया अन्य रूट से लेकर जाता है तो ड्राइवर से स ती से पेश आया जाएगा। इस पर सरपंच जसविंदर सिंह व ग्राम वासियों ने बस मालिक द्वारा विश्वास दिलवाने पर बस को जाने दिया। मौके पर मौजूद ग्राम वासी राजेंद्र सिंह, बिल्लू सिंह, पंच लाडी सिंह, जरनैल सिंह, सतनाम सिंह, संदीप सिंह, दर्शन सिंह, बाबा प्रीतम सिंह, मंजीत सिंह, गुरजंट कौर, कुलविंदर कौर व रतिया फतेहाबाद टोहाना में पढऩे वाले स्कूल, कॉलेज जाने वाली लड़कियां भी मौजूद रहीं।