अभियान एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने विधि व्यवस्था का लिया जायजा
चतरा, 7 नवंबर (हि.स.)। चतरा अभियान एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव पत्थलगडा पहुंचे। वे यहां पहुंचकर विधानसभा चुनाव और छठ पूजा को लेकर विधि व्यवस्था की जानकारी ली। वे थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी के साथ बरवाडीह, पत्थलगडा, शीतलपुर, सिंघानी व अन्य नदी घाटों में पहुंचकर विधि व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने थाना प्रभारी व संबंधित लोगों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
—————