विदुषी अंजलि आर्या 16 अक्टूबर को जगदलपुर पहुंचेंगी

Share

विदुषी अंजलि आर्या 16 अक्टूबर को जगदलपुर पहुंचेंगी

जगदलपुर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। सनातन धर्म को आगे बढ़ाने और लोगों को धर्म का ज्ञान देने के लिए समय-समय पर लोग आते रहे हैं। इसका फायदा भी लोगों को मिलता रहा है। पिछले कुछ सालों से यह काम हरियाणा निवासी विदुषी अंजलि आर्या कर रही है। वे रायपुर में तीन दिनों तक होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने जा रही है। इसी क्रम में वे 16 अक्टूबर को जगदलपुर पहुंचेंगी। इस दौरान रात को शहर के लालबाग में आयोजित बस्तर मड़ई-क्षेत्रिय सरस मेला कार्यक्रम में शामिल होंगी। जहां पर वे लोगों को सनातन धर्म के बारे में बताने के साथ ही इसकी रक्षा कैसे की जाए इसके बारे में जानकारी देंगी। यह बात रविवार को सनातन राष्ट्र जागरण समिति के द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में पतंजलि योग समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज पाणिग्रही ने कही। उन्होंने बताया कि अंजलि आर्या का कार्यक्रम रायपुर में हो रहा है, इसकी जानकारी मिलने के बाद उनसे संपर्क कर उन्हें बताया कि बस्तर दंडकारण्य क्षेत्र के अंतर्गत आता है। वनवास काल का अधिकतर समय प्रभु राम ने यहीं पर गुजारा है।

—————