उप्र भाजपा की सदस्यता, संगठनात्मक चुनाव संबंधित बैठक शुरू

Share

उप्र भाजपा की सदस्यता, संगठनात्मक चुनाव संबंधित बैठक शुरू

लखनऊ, 28 अक्टूबर(हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आईजीपी) के हॉल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव संबंधित बैठक शुरू हुई। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंच पर उपस्थित हैं।

संगठनात्मक चुनाव के संबंध में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बताया कि यह तीन से चार माह की प्रक्रिया होती है। ​इसमें सर्वप्रथम सदस्यता अभियान क्रमवार चलता है। सक्रिय सदस्यता के समाप्त होने के बाद ही संगठन का चुनाव होता है। इसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष तक का चुनाव शामिल है। यह बसंत पर्व जैसा माहौल होता है।

—————