केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने पशुराम भवन का किया शिलान्यास

Share

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने पशुराम भवन का किया शिलान्यास

रांची, 03 अक्टूबर( हि.स.)। रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को गुटवा करम टोली दलादिली चौक स्थित परशुराम भवन का शिलान्यास किया।

माैके पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा परशुराम क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समाज के लिए अच्छा कार्य कर रही है। इस समाज ने अपनी रीति रिवाज संस्कृति छोड़ी वह समाज कभी आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने कहा कि सभी समाज को अपनी संस्कृति के बारे में अपने बच्चों को बताएं ताकि आगे आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति को जाने परशुराम क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा यही काम कर रही है। अपने रीति रिवाज को कायम रखने के लिए सभी एक जगह एकत्रित होते हैं और अपनी परंपराओं को आगे बढ़ा रहे हैं आज के शिलान्यास कार्यक्रम में पूरे विधि विधान के साथ पूजा संपन्न हुआ।

—————