सोनीपत: न्याय सुलभ बनाने के लिए नालसा ने शुरू की हेल्पलाइन सेवा 15100

Share

सोनीपत: न्याय सुलभ बनाने के लिए नालसा ने शुरू की हेल्पलाइन सेवा

15100

सोनीपत, 25 अक्टूबर (हि.स.)। न्याय प्रणाली को सभी नागरिकों के लिए सरल और सुलभ

बनाने के लिए राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने 15100 हेल्पलाइन नंबर शुरू

किया है। इसके माध्यम से देश के सभी नागरिक कानूनी जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते

हैं। यह हेल्पलाइन देश के सभी जिलों में लागू है।

मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

के सचिव प्रचेता सिंह ने कहा कि कानूनी समस्याओं से जूझ रहे नागरिक, चाहे वे

किसी भी वर्ग से हों, इस नंबर पर कॉल कर मुफ्त कानूनी परामर्श ले सकते हैं। इस पहल

का उद्देश्य न्याय प्रणाली को आम जनता के करीब लाना और उन्हें कानूनी अधिकारों के प्रति

जागरूक बनाना है। विशेषकर, यह सेवा आर्थिक रूप से कमजोर और कानूनी जानकारी से वंचित

लोगों के लिए है। हेल्पलाइन सेवा सुनिश्चित करती है कि ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों

के लोग भी इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि यह सेवा न्याय प्राप्ति के लिए एक सरल और

प्रभावी माध्यम है, जो त्वरित कानूनी सलाह और सहायता प्रदान करती है, जिससे न्याय प्रणाली

में लोगों की भागीदारी बढ़ सके।