जगदलपुर : कार शोरूम में चोरी करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार
– नकद 95 हजार रुपये के साथ बाइक व कार जब्त
जगदलपुर, 29 अक्टूबर (हि.स.)। बस्तर जिले के गीदम रोड स्थित तीन शोरूम में पिछले कुछ दिनों पहले चोरों ने शोरूम में चोरी की घटना को अंजाम दिया था, पुलिस ने इस मामले में पूर्व में रोहित राठौर निवासी टेमरना थाना गोगांवा जिला खरगोन मप्र व गोलू उर्फ अजय चौहान निवासी सिरलय तहसील बढ़वा जिला खरगोन मप्र को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से लगातार पुलिस अन्य 5 आरोपितों की पतासाजी कर रही थी। आज मंगलवार काे पुलिस ने तीन अन्य फरार आरोपितों राकेश चौहान, राजेश मोहिते एवं दिपक मोहिते को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 95 हजार रुपये नगद, बाइक, एक आईफोन और एक स्वीफ्ट कार जब्त की है।
पुलिस ने बताया कि, 23 व 24 सितंबर के दरमियानी रात महिंद्रा शोरूम, टोयोटा शोरूम के साथ ही मारुति शोरूम में बारी-बारी से एक ही रात में चोरी की घटना को गूगल से शोरूम सर्च करके शहर से दूर स्थित शोरूम की रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद से पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपित खरगौन मध्यप्रदेश में है, जिसके बाद 25 सितंबर को अलग-अलग टीम बनाकर मध्यप्रदेश के जिला खरगोन एवं खंडवा के लिए टीम भेजा गया था। पुलिस ने इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार रोहित राठौर, गोलू उर्फ अजय चौहान से पूछताछ करने पर उन्होंने जिला रायगढ में 13-14 सितंबर एवं बस्तर में दिनांक 23-24 सितंबर की रात शोरूम में चोरी करने की बात बताई। चोरी की घटना में शामिल अन्य पांच आरोपितों की पतासाजी लगातार बस्तर पुलिस द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान इन आरोपितों का लोकेशन इंदौर एवं खरगौन में मिलने पर दोबारा टीम द्वारा दबिश देकर इंदौर एवं खरगौन क्षेत्र से राउ थाना एवं तेजाजी थाना क्षेत्र से 3 आरोपियों राकेश चौहान 21 वर्ष निवासी मोरूद मरीमाता पारा थाना तेजाजी नगर जिला इन्दौर मध्यप्रदेश, राजेश मोहिते निवासी काटकुट फाटा थाना बडवाह जिला खरगौन मध्यप्रदेश, दिपक मोहिते निवासी काटकुट फाटा थाना बडवाह जिला खरगौन मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया है।
—————