बीज उत्पादन का केंद्र बनेगा मऊ
मऊ, 16 अक्टूबर (हि.स.) मऊ – भारतीय बीज विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों के प्रयास से मऊ के किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कृषि उत्पादक के साथ किसानों को उद्यमी बनाने की दिशा में संस्थान प्रयास कर रहा है। संस्थान के डायरेक्टर डॉ संजय कुमार ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से 18 अक्टूबर को आयोजित होने वाले मेले के प्रमुख आकर्षण व महत्वपूर्ण उपलब्धियां तथा भारतीय बीज विज्ञान संस्थान द्वारा भारत सरकार के विभिन्न कृषक हितकारी योजनाओं का क्रियान्वयन के बारे में मीडिया को बताया।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित किसान मेला के प्रमुख आकर्षण गुणवत्ता बीज है जो विकसित भारत का आधार है जो उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के महत्व को उजागर करता है कृषि उत्पादन और देश की प्रगति के लिए आवश्यक है। 18 अक्टूबर 2024 को संस्थान के परिसर कुसमौर में आयोजित है । इस मेले में क्षेत्र से लगभग 8000 किसने की आने की संभावना है। संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को उत्तम खेती के गुर सिखाते हुए उनको आत्मनिर्भर और व्यावसायिक बनाने के लिए बीज उत्पादन के क्षेत्र में उद्यमी बनने का भी प्रयास है। संस्थान के डायरेक्टर डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि मेले के माध्यम से किसानों से सीधा संवाद होगा उसके साथ ही किसानों को नई प्रजातियों के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे साथी किसानों के आय दुगनी करने के लिए खेती के साथ बीज के उत्पादन के क्षेत्र में भी सिखाया जाएगा। इस मौके पर विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक डॉक्टर अंजनी कुमार व कुलदीप जायसवाल के साथ वरिष्ठ तकनीशियन अम्बरीष कुमार दुबे मौजूद रहे।
—————