छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने बढ़ाया 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता, 1 अक्टूबर से  मिलेगा सरकारी कर्मचारियों को  लाभ

Share

छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने बढ़ाया 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता, 1 अक्टूबर से  मिलेगा सरकारी कर्मचारियों को  लाभ

रायपुर 16 अक्टूबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने उन्हें दीपावली का तोहफा दिया है। साय सरकार ने महंगाई भत्ता 46प्रतिशत से बढ़कर 50प्रतिशत कर दिया है।इसकी घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट कर की है। कैबिनेट बैठक से पहले सरकार ने चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है। यह महंगाई भत्ता एक अक्टूबर से राज्य के सभी कर्मचारियों को मिलेगा।