पश्चिमी सिंहभूम में चेकिंग के दौरान 1.95 लाख बरामद
पश्चिमी सिंहभूम, 25 अक्टूबर( हि.स.)। विधानसभा चुनाव स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में चेंकिग की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को चेकिंग के दौरान जगन्नाथपुर थानान्तर्गत जैतगढ़ अंतरराज्यीय चेक पोस्ट में एसएसटी के जरिये एक स्कुटी के हैंडल में टांगे थैला से एक लाख 95 हजार 665 रूपया बरामद किया गया। इस संदर्भ में जगन्नाथपुर थानान्तर्गत सनहा दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने आशुतोष शेखर ने बताया कि जिले के अंतरराज्यीय , अंतरजिला चेक पोस्ट पर 24 घंटे लगातार चेकिंग की जा रही है।
—————