हटिया रेलवे स्टेशन पर शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार
रांची, 28 अक्टूबर( हि.स.)। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) हटिया और फ्लाइंग टीम ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ हटिया स्टेशन से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम रौशन कुमार है। वह बिहार के वैशाली का रहने वाला है।
आरपीएफ पोस्ट हटिया के उपनिरीक्षक दीपक कुमार ने सोमवार को बताया कि आरपीएफ की फ्लाइंग टीम ने सहायक सुरक्षा आयुक्त रांची अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व मे ऑपरेशन सतर्क के तहत हटिया स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफ़ॉर्म संख्या तीन पर एक व्यक्ति को संदेहास्पद अवस्था में बैठा देखा गया। बैग की जांच करने पर शराब की 12 बोतल मिली, जिसकी अनुमानित मूल्य 12 हजार 600 रुपये है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह शराब बिहार ले जाकर अधिक कीमत में बेचने का काम करता है। जब्त शराब और गिरफ्तार आरोपित को उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है।
—————