फतेहाबाद : इंद्र सिंह बने पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के चेयरमैन
फतेहाबाद, 7 अक्टूबर (हि.स.)। पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन ब्रांच पब्लिक हेल्थ फतेहाबाद के त्रिवार्षिक चुनाव सोमवार को यूनियन कार्यालय, पब्लिक हैल्थ फतेहाबाद में हुए। इस बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में जिला प्रधान राजेश सोनी, जिला सचिव कुलदीप यादव व राज्य प्रचानर सचिव कृष्ण चमारखेड़ा ने भाग लिया जबकि फतेहाबाद जिला प्रभारी के रूप में राज्य उपसचिव संदीप पूनिया मौजूद रहे। बैठक में सर्वप्रथम यूनियन कार्यकारिणी द्वारा पिछले तीन वर्षों के आंदोलन व कर्मचारियों की मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद पुरानी कार्यकारिणी द्वारा तीन वर्षों का लेखा-जोखा पेश किया गया और कार्यकारिणी को भंग किया गया।
बैठक में मौजूद कर्मचारियों द्वारा सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें इन्द्र सिंह घासी को चेयरमैन, विनोद कुमार को प्रधान, लाधूराम रजलीवाल को सचिव, सुनील बीसला को कैशियर चुना गया। कार्यकारिणी में मनदीप सिंह ढिल्लो को वरिष्ठ उपप्रधान, प्रहलाद सिंह को सहसचिव, मेनपाल खिलेरी को उपप्रधान, नरेश फौजी को ऑडिटर, राम सिंह को प्रचार सचिव व अजीत सिंह बैनीवाल को संगठन सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुनील कुमार, रविन्द्र कुमार भट्टू, लीलाकृष्ण, रिन्कू फतेहाबाद, गुरजीत सिंह रतिया को चुना गया। नई कार्यकारिणी ने शपथ लेते हुए कहा कि वह कर्मचारियों की मांगों और हितों को लेकर तन-मन-धन से संघर्ष करेंगे। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने, ओपीएस को लागू करवाने को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। आज की चुनावी बैठक में नरेश कुमार, रणजीत सिंह, अनिल कुमार, शंकर, राकेश, रविन्द्र सिद्धू, सज्जन सिंह, जगदीश, अजय गिल, अनिल, पवन, कृष्ण ड्राईंग ब्रांच फतेहाबाद सहित अनेक कर्मचारियों ने भाग लिया।