प्रतापपुर के गोमे में सड़क को लेकर लोगों ने किया रोड़ जाम
चतरा, 20 अक्टूबर (हि.स.)। प्रतापपुर प्रखंड स्थित ग्राम गोमे के लोगों ने रविवार को हंटरगंज और बिहार के रानीगंज जाने वाले सड़क को जाम कर दिया। लोगों का कहना हैं कि कर्बला तथा जंगल वाले रास्ते को कुछ लोग दहंगता से बनने नहीं दे रहे हैं।
इस रास्ते से जंगल तथा मवेशियों को चराने के लिए ग्रामीणों का आना जाना रहता है। इस सड़क को सरकारी फंड से तीन से चार बार निर्माण तथा मरम्मती का काम हो चुका है। रोड़ जाम की सूचना पर अंचल अधिकारी विकास टुडू और थाना प्रभारी कासिम अंसारी पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझा कर सड़क में आवाजाही को बहाल किए।
—————