सोनीपत: विधायक निखिल मदान ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ

Share

सोनीपत: विधायक निखिल मदान ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ

सोनीपत, 24 अक्टूबर (हि.स.)। विधायक निखिल मदान ने गुरुवार को शहर के वार्ड नं 17 में 76 लाख रुपये

की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस मौके पर क्षेत्र के प्रमुख

नागरिक उपस्थित थे। निखिल मदान ने आर्य नगर की मुख्य गली में नई सीवर लाइन बिछाने

के कार्य की शुरुआत की, जिसमें 42 लाख 25 हजार रुपये की लागत से सीवरेज लाइन डाली जाएगी।

इस कार्य से सीवरेज ओवरफ्लो और दूषित जलभराव की समस्याओं से लोगों को राहत मिलेगी।

इसके बाद उन्होंने वेस्ट राम नगर में सर्वजातीय धर्मशाला के

पास पानी की नई पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया। इस कार्य को 33 लाख 81 हजार

रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य उन घरों के लिए किया जा

रहा है, जहां पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। निगम अधिकारी सहायक अभियंता नरेंद्र

कुमार, कनिष्ठ अभियंता परविंदर कुमार मौके पर माैजूद रहे ।

—————