राज्यपाल से मिले शिशु विकास मंदिर समिति के मंत्री
रांची, 20 अक्टूबर( हि.स.)। रांची धुर्वा के शिशु विकास मंदिर समिति के मंत्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने राज्यपाल संतोष गंगवार से रविवार को मुलाकात की। आगामी 26 अक्टूबर को विद्यालय में होने वाले विज्ञान एवं वाणिज्य मेला के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सादर आमंत्रित किया । साथ में विद्यालय के प्राचार्य ललन कुमार, सुनील पाण्डेय , रीतेश झा उपस्थित थे।
—————