मंत्री केदार कश्यप झारखंड के सिमडेगा व कोलेबिरा विधानसभा के नामांकन रैली में हुए शामिल
जगदलपुर, 24 अक्टूबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन में केबिनेट मंत्री केदार कश्यप इन दिनों झारखंड के नामांकन रैलियों में शिरकत कर झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने अपनी पूरी ऊर्जा लगा रहे हैं। इसी तारतम्य में गुरुवार काे झारखंड के सिमडेगा विधानसभा से श्रद्धानंद बेसरा और कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार सुजान मुंडा के नामांकन रैली में वन मंत्री केदार कश्यप शामिल हुए। इस दौरान नामांकन रैली में कोलीबीरा विधानसभा के क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन में केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाकर प्रदेश को दुगुनी तेजी के साथ विकास की ओर अग्रसर करना है। सिमडेगा और कोलेबिरा विधानसभा में जनता के अपार समर्थन से निश्चित है कि झारखंड में कमल खिलने वाला है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में झारखंड भी देश के विकास के पथ पर कदम से व मिलाकर आगे बढ़ेगा।
—————