विस्फोट को लेकर उपराज्यपाल की लोगों से संयम बरतने और अफवाहों से दूर रहने की अपील
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने प्रशांत विहार इलाके में हुए बम विस्फोट को लेकर लोगों से संयम बरतने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।
उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया पर कहा कि ब्लास्ट मामले में कई एजेंसियां छानबीन कर रही हैं। आश्वासन देते हैं कि सभी दोषियों को पकड़ा जाएगा।
दिल्ली के रोहिणी जिले के प्रशांत विहार इलाके में स्थित सीआरपीएफ स्कूल के पास रविवार सुबह धमाके से लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
—————