लातेहार पुलिस ने पलामू में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार

Share

लातेहार पुलिस ने पलामू में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार

पलामू, 19 अक्टूबर (हि.स.)।लातेहार महिला थाना पुलिस ने मेदिनीनगर सदर प्रखंड अंतर्गत चियांकी के डीएवी स्कूल पास विजय नगर के अभियुक्त सुनील जार्ज कंडुलना पिता बोआस कंडुलना के घर पर शनिवार को इश्तेहार चिपकाया। पुलिस ने घर के अलावे सार्वजनिक स्थल चियांकी पहाड़ के पास भी इश्तेहार चिपकाया है। लातेहार महिला थाना पुलिस की इस कार्रवाई में पलामू जिला के सदर थाना पुलिस भी शामिल थी।

लातेहार पुलिस ने बताया कि सुनील जार्ज कुंडलना केस नंबर 08/2024, धारा-376, 313, 506, 34 आईपीसी का अभियुक्त है। पूर्व में ही सुनील पर लातेहार महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद अभियुक्त सुनील घर से फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि अगर सुनील जार्ज लातेहार न्यायालय में समय से उपस्थित नहीं हुआ तो उस पर आगे की कार्रवाई भी की जायेगी।

इस कार्रवाई में लातेहार महिला थाना के सअनि अशोक कांकुत्त, महिला आरक्षी अनिता कुंवर, लक्ष्मी देवी, सरिता कुमारी, गृहरक्षक सह चालक राजीव रंजन, सदर थाना के एएसआई ट्रेस मिंज, सशस्त्र बल व सदर थाना के चौकीदार मो इदरीस अंसारी शामिल थे।

—————