अनूपपुर: शावक सहित मादा भालू ने फैलाई घराें में घुसकर दहशत, भयभीत लोग
अनूपपुर, 19 अक्टूबर (हि.स.)। छग से शुक्रवार-शनिवार की रात एक मादा भालू अपने एक बच्चे के साथ जिले की नगरपरिषद डोला के वार्ड 10 एवं 11 के घरों में घुसकर दरवाजा, आरसीसी सीट एवं अन्य को तोड़कर अंदर प्रवेश कर विभिन्न प्रकार के खाने की सामग्री को अपना आहार बनाया। ज्ञात हो कि गत तीन माह से निरंतर भालू के आने से नगरवासी भयभीत एवं परेशान है वहीं वनविभाग के अधिकारी/कर्मचारी पटाखा एवं अन्य माध्यमों से भालूओं को जंगल की ओर भेजने का प्रयास करते हैं लेकिन आहार की तलाश में यह रात्रि में वापस आ जाते हैं।
जानकारी अनुसार एक मादा भालू अपने एक बच्चे के साथ जिले की नगरपरिषद डोला के वार्ड क्रमांक10 एवं 11 में छत्तीसगढ़ से शुक्रवार-शनिवार की रात आम नागरिकों के घरों में दीवाल,दरवाजा,आरसीसी सीट एवं अन्य को तोड़कर घरो के अंदर प्रवेश कर विभिन्न प्रकार के खाने की सामग्री को अपना आहार बनाया। भयभीत घर परिवार के सदस्यों के हो-हल्ला करने पर दोनों भालूओ को नागरिकों द्वारा वन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की सहयोग से नगर के बाहर स्थित जंगल में खदेड़ा। अचानक भालू के घर के अंदर प्रवेश कर सामग्री खाते देख भयभीत एवं परेशान है। वनविभाग के लोग पटाखा एवं अन्य माध्यमों से दोनों भालू को जंगल की ओर भेजने का प्रयास करते हैं लेकिन आहार की तलाश में रात में वापस आ जाते हैं।
ज्ञात हो कि 5 सितंबर की रात मादा भालू ने नगर परिषद डोला निवासी 76 वर्षीय वृद्ध महिला कौशिल्या पति स्व.बंशी यादव पर हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। जो वर्तमान में जिला चिकित्सालय अनूपपुर में उपचाररत है।
—————