चतरा में कलश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबकर किशोर की मौत

Share

चतरा में कलश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबकर किशोर की मौत

चतरा, 12 अक्टूबर (हि.स.)। लावालौंग प्रखंड मुख्यालय में शनिवार दोपहर 12 बजे के आसपास कलश विसर्जन के दौरान एक 10 वर्षीय बालक तालाब में डूब गया। प्रखंड मुख्यालय में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल में रखे कलशों का विसर्जन किया जा रहा था। काफी संख्या में श्रद्धालु लावालौंग थाना के समीप बड़ा तालाब में कलश का विसर्जन कर रहे थे। इसी दौरान रिशु कुमार का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास के लोगों ने उसे निकालने का भरपूर प्रयास किया लेकिन निकाल नहीं पाए। इसके बाद इसकी सूचना प्रखंड प्रशासन को दी गई। चौपारण से गोताखोरों को बुलाया गया। चार घंटे के बाद चौपारण ये आये गोताखोरों की टीम ने रिशु के शव को तालाब से निकाला। इस घटना से दशहरे की खुशियां मातम में बदल गईं।

—————