झारखंड विस स्पीकर के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका हाई कोर्ट से खारिज

Share

झारखंड विस स्पीकर के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका हाई कोर्ट से खारिज

रांची, 29 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत ने राज्य विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है।

पिछली सुनवाई के दौरान सभी पक्षों को सुनने बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया थ। याचिकाकर्ता संतोष हेंब्रम ने विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को चुनौती दी थी। याचिकाकर्ता ने विधानसभा अध्यक्ष पर चुनाव में भ्रष्ट आचरण अपनाने का आरोप लगाया था। याचिका में कहा गया था कि रवींद्रनाथ महतो ने चुनाव जीतने के लिए गैरकानूनी तरीकों का इस्तेमाल किया। विधानसभा अध्यक्ष की ओर से अधिवक्ता अनिल कुमार और अधिवक्ता शाहबाज अख्तर ने हाई कोर्ट में पक्ष रखा।

—————