हरियाणा जीत की खुशी में भाजपाइयों ने चतरा में मनाया जश्न

Share

हरियाणा जीत की खुशी में भाजपाइयों ने चतरा में मनाया जश्न

चतरा, 8 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा में भाजपा की जीत की खुशी में मंगलवार को चतरा में ढोल बजे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता और भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमन सौरभ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में विजय जुलुस निकाला।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी है उसी तरह से झारखण्ड में भी भाजपा सरकार बनेगी। जीत की खुशी में भाजपा नेताओं ने जमकर जश्न मनाया। जतराहीबाग मे भाजपाई एकत्रित हुए और ढोल बाजे के साथ विजय जुलूस की शक्ल में केसरी चौक पहुंचे। यहां आतिशबाजी की और मिठाईयाँ बांटी।

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नवीन साह, भोला साहू, शिवकुमार चौबे, सुजीत जायसवाल, विद्यासागर आर्य, प्रभुनाथ सिंह, नगर अध्यक्ष संजय प्रजापति, बसंत यादव, अमित साहू, राकेश झा, राजेश पासवान, गोबिंद पासवान, जीतेन्द्र तिवारी, शंकर सोनी, सुनील कुमार स्नेही, प्रदीप रावत, विवेक शर्मा, विवेक कुमार, दाता ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।

—————