पलामू में गांजा बेचने के दो आरोपित गिरफ्तार

Share

पलामू में गांजा बेचने के दो आरोपित गिरफ्तार

पलामू, 22 अक्टूबर (हि.स.)। गांजा की खरीद-बिक्री को लेकर जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर और सदर थाना क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई की गयी। पड़वा के कजरी एवं चियांकी से एक-एक बिक्रीकर्ता को गिरफ्तार किया गया है।

शहर थाना पुलिस ने 4.115 केजी एवं सदर थाना पुलिस ने 350 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपित की पहचान आदित्य कुमार पासवान (22) के रूप में हुई है। वह पड़वा थाना क्षेत्र के कजरी के चंदननगर का रहने वाला है। इसके अलावा सदर थाना पुलिस ने चियांकी के सत्यारी टोला के नन्दकिशोर पांडे (50) को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। यह जानकारी सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने मंगलवार को दी।

—————