मनोहर लाल चुने गए इंडियन सोसाइटी ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी बिहार-झारखंड के प्रेसिडेंट
रांची, 6 अक्टूबर (हि.स.)। इंडियन सोसाइटी ऑफ गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी की गर्वनिंग बॉडी की बैठक रविवार को रांची में हुई। बैठक में सोसाइटी को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान नई कमेटी का चयन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से रिम्स के डॉ. मनोहर लाल प्रसाद को इंडियन सोसाइटी ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी बिहार-झारखंड चैप्टर का प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया।
इसके साथ डॉ. आशीष कुमार झा को प्रेसिडेंट इलेक्ट, डॉ. विजय शंकर को वाइस प्रेसिडेंट, डॉ. संजीव कुमार झा को सेक्रेटरी, डॉ. रविकांत व डॉ. रविश को ज्वाइंट सेक्रेटरी और डॉ. सौरभ जायसवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा गर्वनिंग काउंसिल के सदस्यों के रूप में डॉ. संजीव ठाकुर, डॉ. जयंत घोष, डॉ. शैलेश कुमार सिंह, डॉ. तेज नारायण, डॉ. दीपक कुमार सिंह और डॉ. प्रणव मंडल को चुना गया।
—————