जगदलपुर : सीआरपीएफ ने राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ

Share

जगदलपुर : सीआरपीएफ ने राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ

जगदलपुर, 29 अक्टूबर (हि.स.)। सीआरपीएफ 80 वीं वाहिनी के कमाण्डेन्ट जितेन्द्र कुमार के निर्देशन में सुबीर राय (द्वितीय कमान अधिकारी) के नेतृत्व में 80 वीं वाहिनी केरिपुबल, जगदलपुर के प्रांगण में रन फार यूनिटी का आयोजन आज मंगलवार काे किया गया।

इस कार्यक्रम में 80 वीं वाहिनी के अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी, जवान एवं आम जनता के बीच जगदलपुर बस स्टैण्ड से रेलवे स्टेशन तक 5 किमी. दौड़ का आयाेजन किया। इस दौरान 80 वीं वाहिनी के अधिकारी डा. उत्पल गोगोई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मकसूद आलम, अधिनस्थ अधिकारी, जवानों के साथ-साथ स्थानीय जनता ने हर्षोल्लास के साथ “राष्ट्रीय एकता दिवस” में भाग लिये।

इस कार्यक्रम के तहत जवानो एवं आम जनता के बीच एकता मंत्र के साथ-साथ फिटनेस मंत्र को भी चारो तरफ फैलाने का आग्रह किया गया, साथ ही एकता अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिये राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।

—————