कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने हजारीबाग के कई गांवों का किया दौरा
हजारीबाग, 7 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने सोमवार को कटकमसाड़ी प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
मुन्ना सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा हमारे समाज की संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और अध्यात्म की भावना को मज़बूत करते हैं। उन्होंने पूजा समितियों के समर्पण और आयोजन की भव्यता की भी तारीफ की। मुन्ना सिंह के साथ उपस्थित नेताओं में कटकमसाड़ी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह प्रजापति, सरजू यादव (20 सूत्री अध्यक्ष), पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रंजीत यादव,मोहम्मद रबानी , शहापुर मुखिया प्रतिनिधि शंभू यादव, बाबर अंसारी, संजय सिंह, दीपेंद्र सिंह (सचिव), द्वारका साव, दुलारचंद यादव, दूर्जय प्रसाद, सुधीर कुमार सिंह, योगेंद्र प्रसाद सहित कई शामिल थे।
—————