यूपी में प्रत्येक क्षेत्र में देखने को मिला आमूलचूल परिवर्तन : मुख्यमंत्री योगी

Share

यूपी में

प्रत्येक क्षेत्र में देखने को मिला आमूलचूल परिवर्तन : मुख्यमंत्री योगी

– मेरठ में आयाेजित नौवें आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी

मेरठ, 29 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि

आयुर्वेद में स्वास्थ्य की परिभाषा दी गई है, ‘स्वस्थ्स्य स्वाथ्यम् लघुरक्षणम, आतुरस्य विकार प्रशमन च’ यानी स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की

रक्षा व रोगी के रोग का शमन करना आयुर्वेद का प्रयोजन है। आयुर्वेद के जनक की

स्मृति में धनतेरस के दिन आयुर्वेद दिवस पर मनाया जाता है। इसकी थीम ‘वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद

नवाचार’ है।

मुख्यमंत्री

ने कहा कि यूपी में स्वास्थ्य के प्रत्येक क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन देखने को

मिला है। आज हर जनपद में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। 1947 से 2017 तक यूपी में मात्र 17 मेडिकल कॉलेज बन पाए थे, आज यूपी में 64 जनपद में मेडिकल कॉलेज हैं या बन रहा

है। 11 जनपद के

लिए नई नीति का निर्माण किया है। इसके अंतर्गत मेडिकल कॉलेज के निर्माण के

कार्यक्रम को युद्ध स्तर पर बढ़ा रहे हैं। आाज यूपी के पास दो एम्स है। एम्स

दिल्ली से आग्रह किया है कि लैंड हम देंगे, गाजियाबाद में सेटेलाइट सेंटर बना

दीजिए, जिससे

दिल्ली एम्स की सुविधा का लाभ हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहरवासियों को प्राप्त हो सके।

इसके लिए सहमति बन रही है। यह कार्यक्रम शीघ्र बढ़ाने का कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ मेरठ में आयाेजित नौवें आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस माैके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आरोग्य के देवता

भगवान धन्वंतरि की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों से देशवासियों

को हजारों करोड़ की योजना का सौगात मिली है। मुख्यमंत्री योगी ने एसआईसी

हॉस्पिटल के शिलान्यास, आयुष्मान

भारत की सुविधा 70 वर्ष से

प्रत्येक नागरिक के लिए प्रारंभ होने, यूपी में सीडीआरआई और एम्स गोरखपुर को

आधुनिक सुविधा से लैस करने की परियोजना के साथ ही देश में तमाम चिकित्सा संस्थान

प्रारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

पश्चिमी

उत्तर प्रदेश में सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में उभरा है मेरठ

मुख्यमंत्री योगी

ने कहा कि मेरठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में

उभरा है। सात वर्ष पहले दिल्ली-मेरठ की दूरी साढ़े तीन से चार घंटे में पूरी होती

थी। आज दिल्ली व मेरठ के बीच 12लेन का एक्सप्रेसवे बन चुका है। अब यह दूरी महज 45 मिनट में दूरी तय होती है। मेरठ व दिल्ली को रैपिड रेल जोड़ा चुका

है, इससे

मात्र 40 मिनट दिल्ली की दूरी तय होती है। गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ रहा है।

एक्सप्रेसवे बनने के बाद यह दूरी महज छह से सात घंटे में पूरी होगी और 2025 प्रयागराज कुंभ में पश्चिमी उप्र के

लोगों को संगम की त्रिवेणी में स्नान करने का पुण्य प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

योगी

ने कहा कि ओडीओपी के क्षेत्र में मेरठ को स्पोट्र्स आइटम का हब बनाने की दिशा में

सरकार ने कदम बढ़ाया है। मेरठ के स्पोट्रस आइटम न केवल देश, बल्कि दुनिया में आपूर्ति हाे रहे हैं। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में पहला खेल विश्वविद्यालय मेरठ

में बन रहा है।

मेरठ में

हैं काफी संभावनाएं

मुख्यमंत्री योगी

ने कहा कि मेऱठ के अंदर शिक्षा के बड़े हब के रूप में भी नए विश्वविद्यालय, तकनीकी केंद्र स्थापित हो रहे हैं। उन्हाेंने कहाकि मेरठ में काफी संभावनाएं हैं। देश का सबसे बड़ा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा

है। यहां से कुछ ही मिनट की दूरी पर यमुना अथॉरिटी की ट्वाय सिटी, फिल्म सिटी, अपरैल पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क का निर्माण होने

जा रहा है। यहां के विकास की कड़ी को नई ऊंचाई प्रदान करने के

लिए मेरठ में श्रम विभाग के माध्यम से राज्य बीमा कर्मचारियों के लिए एसआईसी

हॉस्पिटल (100 बेडेड

आधुनिक सुविधा से युक्त) 150 करोड़ की

लागत से होगा, इसका

शिलान्यास भी प्रधानमंत्री के करकमलों से होने जा रहा है।

भगवान राम के आगमन पर सभी के घरों जले दीप

मुख्यमंत्री योगी

ने सभी को धनतेरस, दीपावली, भैयादूज, गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि रामलला के विराजमान होने के बाद 30 अक्टूबर को अयोध्या धाम का पहला

दीपोत्सव है। उन्हाेंने लाेगाें से अपील कि भगवान राम के आगमन पर

सभी के घरों में दीप जलने चाहिए।

इस अवसर

पर प्रदेश सरकार के मंत्री सोमेंद्र तोमर, दिनेश खटिक, सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत

वाजपेयी, महापौर

हरिकांत अहलूवालिया, विधायक

अमित अग्रवाल, गुलाम

मोहम्मद, भाजपा के

क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज, अश्विनी त्यागी, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी आदि

मौजूद रहे।

—————