नदी में डूबे किशाेर का तीन दिन बाद मिला शव
जौनपुर, 15 अक्टूबर (हि.स.)। जफराबाद थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी नितिन सिंह (15) की लाश तीसरे दिन गोमती नदी के केशवपुर के मलुही घाट पर मिली। शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
शिवपुर गांव निवासी धुरेन्द्र सिंह की माता का निधन 03 अक्टूबर को हो गया था। परिवार के लोग जगदीशपुर पम्प कैनल के पास घाट नहाने जाते थे। रविवार को घाट नहाते समय नितिन सिंह पुत्र धुरेन्द्र सिंह गोमती नदी डूब गया था। उसके साथ चार अन्य लड़के भी डूब रहे थे। तीन को लोगों ने बचा लिया था। स्थानीय पुलिस तथा गोताखोर भी नितिन को ढूंढ रहे थे। उसका कुछ पता नहीं चल पाया। आखिर में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने अधिकारियों से बात करवाकर सोमवार को वाराणसी से एनडीआरएफ की टीम को बुलवाया। एनडीआरएफ टीम नदी में तीन किमी तक लगातार प्रयास किया। उसे भी सफलता नहीं मिली। बीती रात को टीम वापस चली गयी।
मंगलवार की सुबह केशवपुर के मलुही घाट पर मछुआरों द्वारा लगाए गए जाल में नितिन के लाश को फंसा देखा। उन लोगों ने तत्काल मृतक के परिजनों को जानकारी दिया। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। शव को घर लाया गया। वहां नितिन के माँ सहित अन्य ने उसका आखिरी दर्शन किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।