हजारीबाग में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद की आशीर्वाद यात्रा

Share

हजारीबाग में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद की आशीर्वाद यात्रा

हजारीबाग, 26 अक्टूबर (हि.स.)। सदर विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद ने गोमाता को गुड-रोटी खिलाकर शनिवार को आशीर्वाद यात्रा प्रारंभ किया। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद ने आशीर्वाद यात्रा के दौरान हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के जिनगा, महेशरा, जोन्हिया, झुमरा, रामदेव खरिका, कावालू, गोपलों, तिलैया, हरली, पेट्टो, बासोबार, भटविगहा, दारूखरिका, बख्शीडीह, दारूडीह, जबरा, सुलतानी, पिपचों, चिरवां, इरगा सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया जहां क्षेत्र के लोगों ने भाजपा प्रत्याशी का अभिवादन किया और एक स्वर में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का संकल्प लिया।

प्रदीप प्रसाद ने कहा कि मैं वर्षों से क्षेत्र के लोगों के सुख दुःख का साथी रहा हूं और यह निरंतर रहेगा। आपका प्यार और आशीर्वाद हर पल मुझे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में 13 नवंबर को कलम निशान (भाजपा) के पक्ष में मतदान कर मुझे अपना बहुमूल्य आशीर्वाद दें। प्रसाद ने कहा कि गठबधन सरकार से त्रस्त प्रदेश की जनता भी सुशासन की स्थापना के लिए भाजपा सरकार बनाने के लिए संकल्पित है। आने वाले दिनों में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाने जा रही है। मुझे आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि इस चुनाव में शोषण और भ्रष्टाचार के खिलाफ लोग ईवीएम पर कमल का बटन दबाएंगे।

इस मौके पर बडा अखाडा मंहत विजयानंद दास, भाजपा नेता भुनेश्वर पटेल, मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, सुरेश प्रसाद, भरत प्रसाद, नवल प्रसाद , दिलीप प्रसाद, चौधरी साव समेत कई कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

—————